Monday, October 10, 2011

भारत की वैदिक सभ्यता

प्राचीन भारत की सभ्यता है जिसमें वेदों की रचना हुई ।भारतिय विद्वानो के अनुसार यह सभ्यता भारत में आज से लगभग ७००० इस्वी ईसा पूर्व शुरु हई थी,परन्तु पशचिमी विद्वानो के अनुसार आर्यों का एक समुदाय भारत मे लगभग २००० इस्वी ईसा पूर्व आया और उनके आगमन के साथ ही यह सभ्यता आरंभ हुई थी । आम तौर पर अधिकतर विद्वान वैदिक सभ्यता का काल २००० इस्वी ईसा पूर्व से ६०० इस्वी ईसा पूर्व के बीच मे मानते है,परन्तु नए पुरातत्त्व उत्खननो से मिले अवशेषों मे वैदिक सभ्यता के कई अवशेष मिले है जिससे आधुनिक विद्वान जैसे डेविड फ्राले,तेलगिरी,बी बी लाल,एस र राव,सुभाष कक,अरविन्दो यह मानने लगे है कि वैदिक सभ्यता भारत मे ही शुरु हुई थी और ऋग्वेद का रचना काल ४०००-३००० इस्वी ईसा पूर्व रहा होगा,क्योकि आर्यो के भारत मे आने का न तो कोई पुरातत्त्व उत्खननो से प्रमाण मिला है

* ऋग्वेद (इसमें देवताओं का आह्वान करने के लिये मन्त्र हैं -- यही सर्वप्रथम वेद है)(यह वेद मुख्यतः ऋषि मुनियों के लिये होता है)

* सामवेद (इसमें यज्ञ में गाने के लिये संगीतमय मन्त्र हैं)(यह वेद मुख्यतः गन्धर्व लोगो के लिये होता है)

* यजुर्वेद (इसमें यज्ञ की असल प्रक्रिया के लिये गद्य मन्त्र हैं)(यह वेद मुख्यतः क्षत्रियो के लिये होता है)

* अथर्ववेद (इसमें जादू, चमत्कार, आरोग्य, यज्ञ के लिये मन्त्र हैं)(यह वेद मुख्यतः व्यापारियो के लिये होता है)

वेदों का महत्व

* भारतीय संस्कृति के मूल वेद हैं। ये हमारे सबसे पुराने धर्म-ग्रन्थ हैं और हिन्दू धर्म का मुख्य आधार हैं।

* न केवल धार्मिक किन्तु ऐतिहासिक दृष्टि से भी वेदों का असाधारण महत्त्व है। वैदिक युग के आर्यों की संस्कृति और सभ्यता जानने का एकमात्र साधन यही है।

* मानव-जाति और विशेषतः आर्य जाति ने अपने शैशव में धर्म और समाज का किस प्रकार विकास किया इसका ज्ञान वेदों से ही मिलता है।

* विश्व के वाङ्मय में इनसे प्राचीनतम कोई पुस्तक नहीं है।

* आर्य-भाषाओं का मूलस्वरूप निर्धारित करने में वैदिक भाषा बहुत अधिक सहायक सिद्ध हुई है।

No comments:

Post a Comment